Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोदी सरकार बीमा स्कीम 342 रुपये में मिलेगा ट्रिपल इंश्योरेंस कवर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मोदी सरकार बीमा स्कीम 342 रुपये में मिलेगा ट्रिपल इंश्योरेंस कवर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस करना सबके लिए जरूरी हो गया है. इसलिए मोदी सरकार ने कुछ ही समय पहले एक खास बीमा स्कीम शुरू की है, जो सिर्फ 12 रुपये खर्च कर मिल रही है. मोदी सरकार की खास स्कीम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में निवेश करने के बाद आपको दो नहीं, बल्कि 3 इंश्योरेंस कवर मिल सकेगा. ये दोनों इंश्योरेंस कवर एक्सीडेंटल डेथ कवर डिसएबिलिटी कवर और लाइफ कवर मिला होगा. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको एक्सीडेंटल और डिसएबिलिटी कवर मिलेगा, जिसके लिए 12 रुपये खर्च करने होंगे.

वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में आपको कुल 330 रुपये खर्च करने होंगे, जिसके तहत आपको लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा. इस प्रकार आप साल में एक बार 342 रुपये का प्रीमियम जमा कर कुल 3 इंश्योरेंस कवर प्राप्त कर सकते हैं.मोदी सरकार की इस स्कीम में 18 साल से लेकर 70 साल की उम्र वाले लोगों को एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस और डिसएबिलिट इंश्योरेंस कवर मिलेगा. इसमें किसी भी एक्सीडेंट की वजह से होने वाले डेथ या डिसएबिलिटी के समय पर क्लेम किया जा सकता है. दिल का दौरा पड़ना इस स्कीम में नहीं शामिल है. एक्सीडेंटल डेथ के मौके पर इंश्योरेंस की रकम 2 लाख रुपये और डिसएबिलिटी के लिए 1 लाख रुपये का क्लेम किया जा सकता है.

इस बीमा योजना का लाभ 18 साल से लेकर 50 साल की उम्र का कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है. इसमें 2 लाख रुपये लाइफ कवर मिलेगा. इस योजना के तहत किसी भी सूरत की वजह से हुए मौत के बाद 2 लाख रुपये का क्लेम किया जा सकता है. इस योजना को साल के बीच में आवेदन करने पर एप्लीकेशन तारीख के आधार पर ही प्रीमियम तय होगा.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जून, जुलाई और अगस्त के लिए सालाना प्रीमियम 330 रुपये देना होगा.
सितंबर, अक्टूबर और नवंबर माह के लिए इसमें सालाना प्रीमियम 258 रुपये देना होगा.
दिसंबर, जनवरी और फरवरी के लिए प्रीमियम 172 रुपये और मार्च, अप्रैल और मई के लिए इसमें 86 रुपये सालाना देना होगा.
आप इनमें से कोई भी स्कीम का लाभ अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए आप LIC या अन्य इंश्योरेंस कंपनी में भी आवेदन कर सकते हैं.

Post navigation

Previous: आजमगढ़ पुलिस तब्लीगी जमात के लोगों का पता देने पर देगी ईनाम
Next: Lucknow कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे यूपी के 6000 आयुष डॉक्टर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.