Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आजमगढ़ पुलिस तब्लीगी जमात के लोगों का पता देने पर देगी ईनाम
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

आजमगढ़ पुलिस तब्लीगी जमात के लोगों का पता देने पर देगी ईनाम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (10)

केंद्र सरकार ने हाल में ही कहा था कोरोना वायरस के कुल मामलों में 30 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं. दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज़ में शामिल होने वालों की तलाथ तबी से की जा रही है. मरकज़ में शामिल कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही देश की अलग-अलग राज्य सरकार तब्लीग से जुड़े लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुट गई है.

पुलिस लगातार कह रही हैं कि तब्लीगी जमात के लोग खुद सामने आएं, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी. अब इसी बीच यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने छिपे हुए जमातियों की जानकारी देने पर पांच हजार के इनाम की घोषणा की है. यानी अगर कोई तब्लीगी जमात के मरकज़ में शामिल हुआ था और वह पुलिस से चिप रहा है तो आप उसकी जानकारी देकर पांच हजार रुपये का इनाम आजमगढ़ पुलिस से पा सकते हैं.

आजमगढ़ में करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब चार हो गई है. यह सभी चारों कोरोना पॉजिटिव निजामुद्दीन के मरकज से लौटे थे. आजमगढ़ के मुबारकपुर सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. डीएम एनपी सिंह की तरफ से पूरे कस्बे में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन करवाया जा रहा है. आजमगढ़ में अब तक 4000 से ज्यादा लोगों को क्‍वारंटीन किया जा चुका है. जबकि 35 जमातियों को अलग-अलग अस्पतालों में आइसोलेशन और क्‍वारंटीन वार्ड में रखा गया है बता दें कि उत्तर प्रदेश में 431 कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या है. जिसमें 32 ठीक हो चुके हैं जबकि चार की मौत हो गई है.

Post navigation

Previous: जम्मू में RSS ने जरूरतमंद को राशन पहुंचाने के लिए संभाला मोर्चा
Next: मोदी सरकार बीमा स्कीम 342 रुपये में मिलेगा ट्रिपल इंश्योरेंस कवर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.