Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टीवी की अंगूरी भाभी ने कराया बोल्ड फोटोशूट हो रही वायरल,हुई ट्रोल
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

टीवी की अंगूरी भाभी ने कराया बोल्ड फोटोशूट हो रही वायरल,हुई ट्रोल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

टीवी के बेहद मशहूर कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानी अभिनेत्री शुभांगी आत्रे आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. यूं तो दर्शक उनको हमेशा साड़ी में लिपटे हुए ही देखते हैं. लेकिन एक बार उनकी एक बोल्ड तस्वीरें सामने आई थी. उन्होंने खुद ही वो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी जिसमें साड़ी वाली अंगूरी भाभी का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था. लेकिन चुनौती तब आ गई थी जब अंगूरी भाभी का बदला अंदाज देखकर सभी हैरानी जताने लगे थे. उस तस्वीर में जहां एक तरफ लोग उनकी तारीफें कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें काफी भद्दे कमेंट्स भी मिले थे.

शुभांगी की इस तस्वीर में वो एक सफेद रंग की शर्ट में नजर आई थीं. उसके साथ साथ ब्लैक नेट हॉट पैंट पहन रखा था. शुभांगी बेशक इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. उन्हें काफी तारीफें भी मिल रही थीं लेकिन शर्ट को लेकर शुभांगी को ट्रोल किया गया था.

शुभांगी इससे पहले भी अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती नजर आ चुकी हैं. उनका हॉट अवतार काफी पसंद किया जाता है लेकिन ट्रोल्स की भी कमी नहीं है. हालांकि शुभांगी इन ट्रोल्स की कभी परवाह नहीं करतीं. बोल्ड फोटोशूट के अलावा ‘भाभी जी घर पर हैं’ के सेट से उन्होंने दुल्हन के लिबास में सजी अंगूरी भाभी का लुक शेयर किया था. ये लुक भी खूब पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि इस सीरियल से शिल्पा शिंदे के बाद ‘भाबी जी घर पर हैं’ की जान चली गई थी, लेकिन इस शो को दोबारा टीआरपी की रेस में शामिल करने का क्रेडिट जाता है शुभांगी अत्रे को. शुभांगी ने ना केवल शिल्पा के किरदार को बखूबी संभाला बल्कि दर्शकों का प्यार भी हासिल किया. शिल्पा शिंदे की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अंगूरी भाभी के किरदार में उतरना कोई छोटी बात नहीं थी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रूबीना दिलैक एक बार फिर से अपने बेबाक अंदाज के लिए आई चर्चा में
Next: लीजा रे का बड़ा खुलासा शादी के बाद हुआ था कैंसर पति को नहीं बताया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.