Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • हेमा मालिनी ने की स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहे भेदभाव की निंदा
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

हेमा मालिनी ने की स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहे भेदभाव की निंदा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसकी रोकथाम के लिए देशभर में स्वास्थ्य कर्मी निरंतर संक्रमितों के इलाज में लगे हुए हैं. वहीं कई जगहों से इन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी की खबरें सामने आ रही हैं. इस पर फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ हो रहे भेदभाव को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. शेयर किए गए वीडियो में हेमा मालिनी कह रही हैं ‘देस्तों, मैंने कई समाचार चैनलों में देखा है और मैं बहुत दुखी हूं कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें अपने घर में प्रवेश करने से भी रोका जा रहा है.

वीडियो में वह आगे कहती हैं कि ‘जरा सोचिए, ऐसे समय में अगर हमारे सच्चे रक्षक कोई हैं तो वह यहीं लोग हैं, जो गली गली जाकर मरीजों को ढूंढ रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं.’ इसके साथ ही वह कह रही हैं कि इनका विरोध करना देश और हर नागरिक की सुरक्षा के साथ खेलना के बराबर है. हेमा मालिनी ने अपने वीडियो में लोगों से स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील की है बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अबतक 7529 संक्रमित मरीज हो चुके हैं. इनमें से 642 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 242 लोगों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1800 के पार पहुंच गया है. राज्य में अबतक सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हुई है.

Post navigation

Previous: तबलीगी में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज
Next: दीपिका ने बीमारी को लेकर किया पोस्ट रणवीर सिंह ने कह दी ये बात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.