Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Agra में 30 नए मिले, 134 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

Agra में 30 नए मिले, 134 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

ताज नगरी आगरा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरकर सामने आया है. रविवार देर रात आई रिपोर्ट में 36 नए मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है. एक मरीज फतेहपुर सिकरी का है जो आगरा में एडमिट है. नए मरीज में पारस हॉस्पिटल का एक डॉक्टर भी शामिल है. इसी के साथ शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 138 हो गई है. बता दें आगरा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो चुकी है जबकि 10 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. लखनऊ के केजीएमयू से आई रिपोर्ट के बाद सभी संक्रमित मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर इलाज करवाया जा रहा है.

आईजी आगरा जोन ए आतिश गणेश ने बताया कि प्रशासन आइसोलेशन वार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है. जब भी कोई नया मामला सामने आता है हम उस इलाके की घर-घर सर्वे कर लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. आज की तारीख में हमने 1,65,000 लोगों की स्क्रीनिंग की है. उन्होंने बताया कि फ़रवरी में जब कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया था तभी से हम लोगों ने संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी थी. उसके बाद हमने लोगों का सैंपल लेना शुरू किया था.

आगरा का परस हॉस्पिटल कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. अब प्रशासन ने पारस हॉस्पिटल को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है,. प्रशासन ने कहा है कि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक हॉस्पिटल आए लोग अपनी-अपनी जानकारी मुहैया करवाएं. जानकारी छुपाने पर कार्रवाई होगी. बता दें इस हॉस्पिटल के आगरा में 16 और फ़िरोज़ाबाद में 20 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित है. पारस हॉस्पिटल आए लोग 0562-2600508/ 2600412 पर अपनी सूचना दे सकते हैं. व्हाट्स ऐप नम्बर 8859074040 पर भी जानकारी देकर संपर्क किया जा सकता है.

Post navigation

Previous: UP में 15 अप्रैल से शुरू होगी फूड डिलीवरी और ऑनलाइन रजिस्ट्री
Next: अमेरिका से भारत पहुंची 9 हजार जीन एक्सपर्ट मशीन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.