Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोनिया गांधी ने कोरोना फाइटर्स का धन्यवाद इससे बड़ी देशभक्ति नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

सोनिया गांधी ने कोरोना फाइटर्स का धन्यवाद इससे बड़ी देशभक्ति नहीं

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

सारा देश इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है. देश के लगभग सभी राज्य इस वायरस की चपेट में हैं. अब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना संदेश जारी किया है. अपने संदेश में सोनिया ने कहा है कि कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी ‘देशभक्ति’ कोई नहीं है. हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे.

देशवासियों के नाम अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे. सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं. आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें. अपने-अपने घरों में रहें. समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें. बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर. आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें.

सोनिया ने कहा आज कोरोना के इस संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है. हम इस मुश्किल समय में आपके परिवार जनो, पति-पत्नी-बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते. जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं. इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे ये योध्दा व्यक्तिगत सुरक्षा का अभाव होने के बावजूद भी इस लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैं. हमारे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी और समाज सेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं. पुलिस और जवान पहरा देकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा रहे हैं. सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार सफाई बनाए हुए हैं. सरकारी अफसर भी चौबीसों धंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, तो कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी योध्दाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है. आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे सेंट्रल कण्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे. आप सभी अपने घरों में रहें. सुरक्षित रहें.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 10 हजार के पार संक्रमित मरीजों की संख्या 339 की मौत
Next: पीलीभीत पहला COVID-19 मुक्त जिला सीएम योगी ने दी बधाई

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.