Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक नाबालिग लड़के ने 24 वर्षीय युवती पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है
  • राज्य

एक नाबालिग लड़के ने 24 वर्षीय युवती पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
VARIOUS

Mandatory Credit: Photo by John Birdsall/REX/Shutterstock (4108435a) MODEL RELEASED Young boy sitting on floor in corner of room with head in hands, VARIOUS

24 वर्षीय युवती पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है एक नाबालिग लड़के ने। 17 वर्षीय नाबालिग लड़का पाथरडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं आरोपी युवती वटवा अहमदाबाद गुजरात की रहने वाली है। नाबालिग  लड़के के पिता मंगलवार को पोक्सो की विशेष कोर्ट में उपस्थित होकर शिकायतवाद दाखिल किया। उन्होंने युवती समेत उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खिलाफ अपहरण तथा पोस्को एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं।

वादी की ओर से कोर्ट में उनके अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने अदालत से आग्रह कि कि स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इसपर कोर्ट ने पाथरडीह थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप में कहा गया है कि उनका नाबालिग पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज चल रहा था। आरोपियों से उसके पुत्र की मुलाकात 14 मई 2017 को सिंदरी में एक शादी समारोह में हुई थी। अभियुक्तों ने उनके पुत्र को गुजरात चलने का प्रलोभन दिया था। 25 दिसंबर 2018 से उसका पुत्र घर से गायब हो गया, जिसकी सूचना उन्होंने पाथरडीह थाना में भी दी थी।

बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उसका पुत्र अभियुक्तों के पास है। अपने परिजनों के साथ वे 3 जनवरी 2019 को अहमदाबाद गए। वहां आरोपियों ने उनके पुत्र को वापस करने से मना कर दिया। उन लोगों के सामने उनके पुत्र के साथ मारपीट भी की गई एवं उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना के बाद आरोपियों द्वारा अहमदाबाद व्यवहार न्यायालय में शिकायतकर्ता के साथ एक कागज तैयार किया गया। यह कागज नाबालिग के साथ 24 वर्षीय युवती का लिव इन रिलेशनशिप का था।

इस कागज के आधार पर इकरार करवाया गया कि बालिग होने पर युवती के साथ वह शादी कर लेगा। 5 जनवरी 2019 को नाबालिग लड़के को लेकर शिकायतकर्ता वापस धनबाद पहुंचे। पूछताछ पर लड़के ने बताया कि अभियुक्तों के बहकावे में आकर वह अहमदाबाद चला गया था, जहां उसे हमेशा घर में बंद रखा जाता था। वहां उसकी शादी युवती से कराने की योजना बनाई जा रही थी। उसे  युवती के साथ रहने को विवश किया जाता था और इच्छा के विरुद्ध युवती के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दबाव दिया जाता था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के प्रशिक्षित कमांडो ने कच्छ खाड़ी में प्रवेश कर लिया है, खुफिया एजेंसी आईबी ने जो चेतावनी जारी है उसके मुताबिक
Next: Lucknow: पारा थाना छेत्र से एक्टिवा गाड़ी चोरी

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.