Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार में Corona को हराने की मुहिम 4 जिलों में शुरू की डोर टू डोर स्क्रीनिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बिहार में Corona को हराने की मुहिम 4 जिलों में शुरू की डोर टू डोर स्क्रीनिंग

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि गुरुवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम बिहार के 4 जिले सीवान, बेगूसराय, नवादा और नालंदा में घर-घर जाकर संदिग्धों की स्क्रीनिंग करेगी। यह प्रक्रिया दो चरणों में अगले आठ दिनों में संपन्न करायी जाएगी। बिहार पहला राज्य है, जहां घर-घर जाकर कोरोना संदिग्धों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि संदेह होने पर आगे आकर अपनी जांच कराएं और घर-घर जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद करें, ताकि जल्द से जल्द राज्य में कोरोना पर काबू पाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में कोरोना से संघर्ष के बाद विजय पाने वालों की संख्या 37 हो गयी है। बुधवार को एनएमसीएच में इलाजरत आठ कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। इनमें सीवान के छह और गया तथा गोपालगंज के एक-एक मरीज शामिल हैं। गुरुवार को एनएमसीएच से सभी को डिस्चार्ज किया जाएगा। बुधवार को जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह बिहार सरकार और जनता की कोरोना से मजबूती के साथ जारी लड़ाई का सुखद परिणाम है। बिहार में 50 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला और एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी। दोनों मरीजों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। नोडल पदाधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि दोनों की मौत दूसरी बीमारियों के कारण हुई है। दोनों को कोरोना के संदेह में आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला को ब्लड प्रेशर, सांस लेने में परेशानी थी। वहीं बच्ची को निमोनिया हो गया था, जिसका इलाज दौरान मौत हो गयी। वहीं आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज का बुधवार को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, एम्स पटना में बुधवार को 38 लोगों की फ्लू की जांच की गई। आठ लोग संदिग्ध पाए जाने पर सभी को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिड डे मील का रेट 11 फ़ीसदी बढ़ा बच्चों को मिल सकेगा बेहतर खाना
Next: गिरावट पर खुला बाजार सेंसेक्स 175 अंक व निफ्टी करीब 55 अंक नीचे

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 10 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.