Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मिड डे मील का रेट 11 फ़ीसदी बढ़ा बच्चों को मिल सकेगा बेहतर खाना
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मिड डे मील का रेट 11 फ़ीसदी बढ़ा बच्चों को मिल सकेगा बेहतर खाना

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (22)

कोरोना वायरस की आपदा के बीच केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने मिड डे मील की दरों को बढ़ा दिया है. प्रति बच्चा अभी तक जो पैसा मिलता था, उसमें बढ़ोतरी कर दी गयी है. ये बढ़ोतरी लगभग 11 फीसदी की है. यूपी के लाखों स्कूली बच्चों को इसका सीधे फायदा मिलेगा. उनको मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पहले से बेहतर हो सकेगी.

केंद्र सरकार ने प्राइमरी तक के यानी कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए मिड डे मील की दर प्रति बच्चा 4 रुपये 97 पैसा कर दिया गया है. इसमें प्रति बच्चा 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इसमें 2 रुपये 98 पैसे केंद्र सरकार और 1 रुपये 99 पैसे यूपी सरकार भुगतान करेगी.अपर प्राइमरी यानी कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के मिड डे मील के लिए भी पैसे बढ़ाये गए हैं. अपर प्राइमरी सेक्शन में अब प्रति बच्चा 7 रुपये 45 पैसे मिलेंगे. इसमें प्रति बच्चा 74 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. अभी तक ये 6 रुपये 71 पैसा था. इसमें केंद्र सरकार 4 रुपये 47 पैसे जबकि यूपी सरकार 2 रुपये 98 पैसे प्रति बच्चा वहन करेगी. केंद्र सरकार में मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक जी विजया भास्कर ने आदेश जारी कर दिए हैं.

यूपी के शिक्षक और शिक्षामित्र संगठनों ने इस बढ़ोतरी का स्वागत किया है. यूपी विशिष्ट शिक्षामित्र संघ के अनिल यादव ने बताया कि इससे स्कूली बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार आएगा. बता दें कि पूरी यूपी में 1 करोड़ 70 लाख के करीब प्राइमरी और अपर प्राइमरी में छात्र संख्या बतायी जाती है. हालांकि हर रोज स्कूलों में होने वाली छात्रों की उपस्थिति के हिसाब से ही मिड डे मील का पैसा रिलीज किया जाता है. इसमें हर रोज मेनू के हिसाब से अलग अलग भोजन देने की व्यवस्था की गई है.

Post navigation

Previous: योगी ने शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन क्लास शुरू करने के दिए निर्देश
Next: बिहार में Corona को हराने की मुहिम 4 जिलों में शुरू की डोर टू डोर स्क्रीनिंग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.