Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Lockdown में रणवीर ने शेयर किया अपना मजेदार MEME
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

Lockdown में रणवीर ने शेयर किया अपना मजेदार MEME

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

रणवीर सिंह हमेशा ही अपने मसखरे अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब लॉकडाउन के बीच रणवीर सिंह ने एक मजेदार मीम शेयर किया है. रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर टाइगर किंग से जोए के रूप में मीम शेयर किया है, जिसमें रणवीर एक फोटोशॉप्ड तस्वीर में टाइगर किंग के साथ दिखाई दे रहे है रणवीर ने कैप्शन देते हुए पुछा, यह किसने किया. लॉकडाउन के बीच रणवीर को इंस्टाग्राम स्टोरी में टाइगर के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. उनका चेहरा एक अमेरिकी चिड़ियाघर कीपर जोए एक्सोटिक की मूल तस्वीर में फोटोशॉप्ड किया गया है.

‘टाइगर किंग’ एरिक गोडे और रेबेका चाक्लिन द्वारा लिखित और निर्देशित है. यह जोसेफ एलेन माल्डोनाडो-पैसेज के जीवन और अपराधों पर केंद्रित है, जिसे जोओटिक के रूप में भी जाना जाता है.जहां एक तरफ रणवीर सिंह अपने ऊपर बने मीम्स शेयर कर रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है. दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि वो बचपन से ही एक स्टाइल दिवा हैं.

तस्वीर में दीपिका मैचिंग शूज और हैट के साथ एक ग्लैमरस ब्लैक ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही हैं और एक बड़ी मुस्कान के साथ किसी प्रोफेशनल की तरह पोज दे रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने ‘शुरू से युवा’ लिखा है लॉकडाउन के बीच, अभिनेत्री ‘मास्टरशेफ’ में बदल गई हैं और अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के लिए शानदार कुकिंग कर रही है. ये दंपत्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपनी निजी जिंदगी की झलक देते रहते हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Lockdown तोड़ने वालों पर फूटा अभिनेता सलमान खान का गुस्सा
Next: लॉक डाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर रंजीत चौधरी का हुआ निधन

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.