Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लॉक डाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर रंजीत चौधरी का हुआ निधन
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

लॉक डाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर रंजीत चौधरी का हुआ निधन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (27)

‘खट्टा मीठा’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले रंजीत चौधरी का 15 अप्रैल को निधन हो गया. उन्होंने 64 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बात की जानकारी खुद उनकी बहन रैल पद्मसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है. एक्टर रंजीत चौधरी की बहन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 5 मई को एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें रंजीत चौधरी से जुड़ी चीजों को याद किया जाएगा. रंजीत चौधरी के निधन पर कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी शोक जताया है.

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी रंजीत चौधरी के निधन पर ट्वीट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में रंजीत को याद करते हुए लिखा, रंजीत चौधरी के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ. उनकी फिल्मों का काफी बड़ा फैन था. शानदार कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एक्टर. खट्टा मीठा, खूबसूरत, लोनली इन अमेरिका, सैम एंड मी. वह हमारे शो नया अंदाज में पहले जज भी थे.

बता दें कि एक्टर रंजीत चौधरी का जन्म 19 सितंबर, 1955 मे हुआ था. वह फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में अपने बेहतरीन काम के लिए काफी जाने जाते थे. रंजीत चौथरी ने 1978 में फिल्म ‘खट्टा मीठा’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद वह बातों बातों में और ‘खूबसूरत’ में भी नजर आए थे. इन फिल्मों में रंजीत के किरदार को काफी सराहा गया था. एक एक्टर होने के साथ-साथ रंजीत चौथरी बेहतरीन लेखक भी थे. उन्होंने सैम एंड मी का स्क्रीन प्ले लिखा और उसमें एक्ट भी किया था.

Post navigation

Previous: Lockdown में रणवीर ने शेयर किया अपना मजेदार MEME
Next: आमिर की बेटी इरा का बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी से हुआ ब्रेकअप

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.