Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आमिर की बेटी इरा का बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी से हुआ ब्रेकअप
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

आमिर की बेटी इरा का बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी से हुआ ब्रेकअप

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (30)

आमिर खान की बेटी इरा खान अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के संग काफी समय से रिलेशनशीप हैं। अक्सर इरा अपने सोशल अकाउंट से अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इरा खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और उन्होंने माना था कि उनका कभी भी कुछ भी छिपाने का इरादा नहीं था। अब लगता है कि इरा खान और मिशाल कृपलानी के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। खबरों की मानें तो इन दोनों ने 2 साल से ज्यादा डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया है।

एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, इरा और मिशाल अपने रिश्ते में कई मुद्दों को लेकर सामना कर रहे हैं। दोनों के करीबी एक सूत्र ने स्पॉटबॉय को बताया कि उन्होंने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जबसे इरा ने अपना ध्यान अपने करियर और प्रोफेशन लाइफ में देना शुरू किया है तबसे इनके बीच विवाद बढ़ना शुरू हो गया है। इसे ध्यान में रखते हुए, उन्होंने एक-दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला किया है।

बता दें कि इरा कई बार मिशाल से अपने प्यार का इजहार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी को प्यार करते हुए देखी जा चुकी हैं। इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा ने हाल ही में फिल्म निर्देशन का काम शुरू किया है। नाटक में मुख्य किरदार निभाने के लिए इरा ने युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच को चुना है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा करते हुए इरा ने एक तस्वीर शेयर की थी।

मिशाल के बारे में इरा ने सोशल मीडिया पर ही बताया था। लगभग एक साल पहले इरा इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग खेल रही थीं। तभी एक यूजर ने उनसे पूछा कि वो किसे डेट कर रही हैं। तो इरा ने मिशाल कृपलानी की फोटो पब्लिक कर दी थी। हालांकि उस दिन से पहले भी इरा और मिशाल की फोटोज सामने आई थीं पर ये खुलासा नहीं हुआ था कि मिशाल ही उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। लेकिन उस गेम के जरिए इरा ने ये पब्लिक कर दिया कि वो मिशाल को जेट कर रही हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉक डाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर रंजीत चौधरी का हुआ निधन
Next: कृष्णा श्रॉफ ने पोस्ट की तस्वीर भाई टाइगर श्रॉफ ने दिया रिएक्शन

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.