Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुंबई-आगरा हाईवे पर पैदल निकले सैकड़ों मजदूरो ने उड़ाई धज्जियां
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

मुंबई-आगरा हाईवे पर पैदल निकले सैकड़ों मजदूरो ने उड़ाई धज्जियां

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन की सीमा 3 मई तक के लिए बढ़ा दी गई है. लेकिन अलग-अलग शहरों में जमा होने के बाद प्रवासी मजदूर एक बार फिर से लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं. गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में मुंबई-आगरा हाईवे पर पैदल चलते नजर आए. जबकि केंद्र और राज्य सरकारें इनसे लगातार जहां हैं वहीं रहने की अपील कर रहे हैं.मुंबई से मध्य प्रदेश के सतना की दूरी करीब 1200 किलोमीटर है. लेकिन दूरी की परवाह किए बिना मजदूर पैदल घर की तरफ चल रहे हैं.

इन्हीं में से एक 60 साल के शख्स से कहा, पिछले 14 साल से मैं HIV पॉजिटिव हूं. लेकिन मुझे पहले कभी डर नहीं लगा. लेकिन ये पहला मौका है कि मैं डर रहा हूं.HIV पॉजिटिव ये शख्स एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अपने बेटे के साथ काम करता था. उनका बेटा भी उनके साथ घर लौट रहा था. बेटे ने कहा, ‘मैं अपने पापा को घर में बंद रखता था जिससे कि वो कोरोना से संक्रमित न हो जाए. डॉक्टरों ने इन्हें पॉष्टिक खाना खाने की हिदायत दी है. जैसे ही लॉकडाउन को बढ़ाया गया मेरा सब्र टूट गया.

घर वापस जाने वालों में 38 साल से नंदलाल निषाद भी हैं. वो 1400 किलोमीटर इलाहबाद पैदल चल पड़े हैं. वो करीब 20 साल पहले मुंबई आए थे. उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन के शुरूआत में हमें एक वक्त का खाना मिलता था. लेकिन अब वो भी नहीं मिल रहा था.’ इनमें से कई मजदूर सुबह 3 बजे मुंबई से चले थे. सुबह 8 बजे के करीब ये सब भिवंडी पहुंच गए.बता दें कि पिछले दिनों मुंबई के बांद्र इलाके में हजारों की संख्या में अफवाह के चलत मजदूर बाहर निकल आए थे. बाद में इन्हें समझाने के बाद वापस भेजा गया. ऐसा ही मंजर सूरत में भी दिखा था. लेकिन अब राज्य सरकारें इन सबका देखभाल कर रही है.

Post navigation

Previous: कोरोना का कहर अमेरिका में 24 घंटे में 2100 से ज्यादा की मौत
Next: Agra के अस्पतालों पर कोरोना का साया 9 डॉक्टर सहित 12 संक्रमित

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.