Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना का कहर अमेरिका में 24 घंटे में 2100 से ज्यादा की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

कोरोना का कहर अमेरिका में 24 घंटे में 2100 से ज्यादा की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

कोरोना वायरस ने सुपरपावर कहे जाने वाले अमेरिका को बेबस कर दिया है। खतरनाक कोरोना वायरस के वैश्विक प्रकोप ने अमेरिका को इस कदर तबाह किया है कि कोविड-19 से एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की मौतें देखने वाला यह दुनिया का पहले देश बन गया है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2100 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2108 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में महामारी कोरोना वायरस ने विकराल रूप ले लिया है और इसके कारण अब तक 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 हजार को पार कर 18586 पहुंच गई है जबकि 496535 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। कोरोना के कारण इटली के बाद अमेरिका में सार्वाधिक मौतें हुई हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18 हजार को पार कर 18849 हो गई है, जबकि इससे संक्रमित लोगों की संख्या 147577 हो गई है। पूरे विश्व में कोरोना से सबसे अधिक मौत इटली में हुई है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने शुक्रवार को टेलीविजन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 570 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को मृतकों की संख्या में कमी आई है।

फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसके संक्रमण के कारण अब तक 13 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस की स्वास्थ्य एंजेसी के प्रमुख जेरोम सैलोमन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सैलोमन ने बताया कि फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान 987 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 13197 पहुंच गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 13 हजार के पार,437 मौत
Next: मुंबई-आगरा हाईवे पर पैदल निकले सैकड़ों मजदूरो ने उड़ाई धज्जियां

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.