Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ का 15वां हॉटस्पॉट बना डालीगंज का मौसमबाग हुए 119 मरीज
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लखनऊ का 15वां हॉटस्पॉट बना डालीगंज का मौसमबाग हुए 119 मरीज

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (10)

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ का 15वां हॉटस्पॉट डालीगंज इलाके का मौसमबाग बनाया गया है. यहां एक निजी अस्पताल में आईसीयू के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सूचना के बाद जिला प्रशासन की टीम ने अस्पताल और उससे लगी गली को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया है. यहां सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.दरअसल गुरुवार को शहर से कुल 188 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. केजीएमयू की लैब में ये टेस्टिंग हुई है. इनमें से 6 मरीज सदर इलाके से निकले. 7 मरीजों में 3 महिलाएं शामिल हैं.

बता दें मौसमबाग में स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके बाद से अस्पताल के 17 कर्मचारियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है. इनमें डॉक्टर भी शामिल हैं. इन सभी के नमूने लिए गए, वैसे सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. एहतियातन सभी को अस्पताल में ही आईसालेशन में रखा गया है.बता दें शुक्रवार को लखनऊ में 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए. अच्छी खबर ये है कि 2 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई. इसके साथ ही लखनऊ में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 119 हो गई है. इनमें 97 लखनऊ के रहने वाले हैं, वहीं बाकी लोगों में सहारनपुर के 15, असम के 4 और जयपुर के 3 निवासी हैं. बता दें लखनऊ में 15 अप्रैल को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो चुकी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस के अनुसार इस समय दिल्ली अपराधों में 70% की आई कमी
Next: लखनऊ लॉक डाउन के लिए बने कम्युनिटी किचन के इंचार्ज पर FIR दर्ज

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 13 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 14 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.