Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली पुलिस के अनुसार इस समय दिल्ली अपराधों में 70% की आई कमी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली पुलिस के अनुसार इस समय दिल्ली अपराधों में 70% की आई कमी

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (7)

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कोरोना के प्रकोप को नियंत्रण करने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की तुलना में राजधानी में जघन्य अपराधों में 70 प्रतिशत की कमी आई है दिल्ली पुलिस ने आंकड़े जारी कर बताया कि साल 2019 में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक जघन्य अपराधों के 221 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि साल 2020 में इस तरह के 66 मामले ही दर्ज किए गए हैं पुलिस ने बताया कि पिछले साल एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुल 10,579 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इसी अवधि के दौरान साल 2020 में दर्ज मामलों की संख्या 2,574 है। उन्होंने बताया कि हत्या और बलात्कार के मामलों में 75 प्रतिशत की कमी आई है।

पिछले दो हफ्तों में, दिल्ली में हत्या के चार और बलात्कार के 21 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल, अप्रैल के पहले दो हफ्तों के दौरान हत्या के कुल 19 मामले और बलात्कार के 93 मामले दर्ज किए गए थे पुलिस बताया कि जहां लूट के मामलों में 62 प्रतिशत तो वहीं झपटमारी के मामलों में भी 79 प्रतिशत की कमी आई है पिछले साल, जबरन वसूली के आठ मामले और अपहरण के 13 मामले अप्रैल के पहले दो सप्ताह में दर्ज किए गए थे। इस साल, जबरन वसूली का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था और केवल अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोटा बस स्टैंड पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन तो नीतीश ने उठाए सवाल
Next: लखनऊ का 15वां हॉटस्पॉट बना डालीगंज का मौसमबाग हुए 119 मरीज

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.