Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन, लोगों में बम विस्फोट होने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई
  • राज्य

ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन, लोगों में बम विस्फोट होने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
rail-junction_27_02_2016-1483786634

बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस करीब 8:30 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन से छूटी थी। सभी यात्री आपस में बातचीत कर रहे थे। ट्रेन के कोच एस5 में यात्रा कर रहे बिहार निवासी अभय किशोर द्विवेदी बृजेश कुमार पांडे व अरुण मणि मिश्र ने बताया कि अचानक कोच के शौचालय के पास तेज विस्फोट हुआ और पूरा कोच धुंए से भर उठा। लोगों को लगा बम विस्फोट हुआ है। इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। वह भी सीट छोड़कर भाग खड़े हुए। पूरे कोच में चीख-पुकार मची हुई थी। सभी के चेहरों पर दहशत साफ झलक रही थी। लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एक घंटा तक चला चेकिंग अभियान: कंट्रोल रूम की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आरएस गौतम सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी भारी पुलिस फोर्स के साथ बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए।

अग्निशमन की भी तीन गाड़ियां रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद रही।बरौनी से चलकर ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा रेलवे स्टेशन से छूट चुकी थी।  ट्रेन के एस5 कोच में सभी यात्री आराम से बैठे हुए थे। अचानक बम विस्फोट जैसा तेज धमाका हुआ और पूरा कोच धुएं से भर उठा। लोगों में बम विस्फोट होने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। ट्रेन को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पहले से मौजूद कोतवाली पुलिस जीआरपी आरपीएफ ने कोच की तलाशी ली। पूरे डिब्बे में पाउडर बिखरा हुआ था। कोच में  अग्निशमन यंत्र पड़ा हुआ था। मौके पर फायर विभाग के लोग भी मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बम स्क्वाड टीम को बुलाकर यात्रियों के सामान और कुछ की तरह तलाशी कराई।कोच में बिखरे पाउडर का सैंपल लिया गया है।

यात्रियों से भी पूछताछ की गई।करीब 1 घंटे तक चली जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। पुलिस अधिकारी कोच के अंदर गए। कोच में सफेद रंग का पाउडर चारों ओर फैला हुआ था। पास ही एक अग्निशमन यंत्र भी पड़ा हुआ था। एएसपी ने बम स्क्वाड को भी सूचना दी। बम स्क्वायड की टीम ने कोच के सभी यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उतारकर उनके सामान की सघन तलाशी कराई। यात्रियों से पूछताछ भी की गई। कई यात्रियों की आईडी भी चेक की गई। बम स्क्वाड ने कोच में भी तलाशी ली। करीब 1 घंटा तक ट्रेन खड़ी रही।  सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही पुलिस एस 5 कोच को घेर लिया। यात्रियों को बारी-बारी कोच से बाहर किया गया।

Post navigation

Previous: कचहरी में आए बंदी के पास मिर्ची पाउडर मिलने से शनिवार दोपहर हड़कंप मच गया
Next: लखनऊ: पारा छेत्र में अवैध डेयरी हटाने पर बवाल

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.