Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कचहरी में आए बंदी के पास मिर्ची पाउडर मिलने से शनिवार दोपहर हड़कंप मच गया
  • राज्य

कचहरी में आए बंदी के पास मिर्ची पाउडर मिलने से शनिवार दोपहर हड़कंप मच गया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
_1567243387

सूचना मिलने पर सीओ सिटी ने पहुंचकर सघन तलाशी कराई कचहरी में आए बंदी के पास मिर्ची पाउडर मिलने से शनिवार दोपहर हड़कंप मच गया। बताते हैं कि सीतापुर जेल से पेशी के लिए शनिवार को 47 बंदी कचहरी भेजे गए।लोअर लाकप में बंद बंदियों द्वारा खासा हंगामा भी काटा गया। सीओ सिटी का कहना है कि कुल मामले की जांच करते हुए जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। लोअर लाकप की अलग-अलग बैरकों में इन्हें रखा गया। रामकोट थाना क्षेत्र के गुलशनपुर गांव का मूलचन्द पुत्र सुनील भी इसी में से एक था। फर्जीवाड़े के आरोप में निरूद्ध मूलचन्द को बैरिक से निकालकर कोर्ट ले जाया गया। वापस लौटने पर मूलचन्द के पास पिसी मिर्ची का एक बड़ा पैकेट निकला। शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि पूछने पर पता चला कि मिर्ची उसे किसी करीबी ने दी थी। इसी सूचना के बाद सीओ सिटी योगेन्द्र सिंह, सीओ सदर एमपी सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एक एक कर बैरिकें खंगाली जाने लगी। सात बंदियों ने खासा हंगामा भी काटा। बढ़ते बवाल के बीच प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को बुलाया गया। इसी के बाद उनसे सुरक्षा को लेकर सवाल जवाब भी किए गए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: असम की राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (N.R.C) की अंतिम सूची शनिवार को जारी कर दी गई
Next: ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन, लोगों में बम विस्फोट होने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.