Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 18 हजार के पार 590 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 18 हजार के पार 590 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (22)

देश में कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है. देश में कोरोना केस का कुल आंकड़ा 18 हजार 601 हो गया है. इनमें एक्टिव केस की तादाद 14 हजार 759 है, जबकि कोरोना से देश में अब तक 590 लोगों की मौत हो चुकी है. 3 हजार 252 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं. वहीं कोरोना के खतरे के चलते केंद्र के दफ्तरों की कैंटीन बंद कर दी गई है.

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. यहां अब तक 4666 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 232 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 572 लोग ठीक हो चुके हैं. दूसरे नंबर पर दिल्ली है. यहां 2081 मामले सामने आए हैं, जिसमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है. तीसरे नंबर पर गुजरात है. यहां 1939 मामले सामने आए हैं, जिसमें 71 लोगों की मौत हो चुकी है.इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है. यहां अब तक 1576 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है. पांचवें नंबर पर तमिलनाडु हैं. यहां 1520 कंफर्म केस आ चुके हैं, जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, मध्य प्रदेश में अब तक 1485 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 74 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं, आंध्र प्रदेश में अब तक 722 मामले (20 की मौत), अंडमान निकोबार में 16 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 35 मामले (एक की मौत), बिहार में 113 मामले (2 की मौत), चंडीगढ़ में 26 मामले, छत्तीसगढ़ में 36 मामले, गोवा में 7 मामले, हरियाणा में 254 मामले (तीन की मौत) और हिमाचल प्रदेश में 39 मामले (एक की मौत) आ चुके हैं.पुदुचेरी में 7 मामले, पंजाब में 245 मामले (16 की मौत), तेलंगाना में 873 मामले (23 की मौत), त्रिपुरा में 2 मामले, उत्तराखंड में 46 मामले, उत्तर प्रदेश में 1184 मामले (18 की मौत), पश्चिम बंगाल में 392 मामले (12 की मौत) सामने आए हैं. देश में 14759 एक्टिव केस हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी बोले कोरोना के 10 मामले वाले जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन
Next: कोरोना पर WHO प्रमुख की चेतावनी आने वाला है इससे भी बुरा वक्त

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.