Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी बोले कोरोना के 10 मामले वाले जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

CM योगी बोले कोरोना के 10 मामले वाले जिलों में जारी रहेगा लॉकडाउन

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन जनपदों में लॉकडाउन व्यवस्था को पूरी तरह जारी रखने के निर्देश दिए हैं जहां कोरोना संक्रमण के 10 या उससे अधिक मामले हैं. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बंद के नियमों तथा सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन आवश्यक है. मुख्यमंत्री सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक में बंद व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे.उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान के कोटा से प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घरों में क्‍वारंटाइन रखा जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि इन बच्चों द्वारा ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में सुरक्षा चक्र न टूटने पाए इसके लिए पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस बल तथा पूरी मेडिकल टीम को हर हाल में संक्रमण से सुरक्षित रखा जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलिसकर्मी सुरक्षा उपकरण लगाकर ही ड्यूटी पर जाएं. मास्क, दस्ताने तथा शील्ड का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें. कोविड-19 के रोगियों का इलाज कर रहे डॉक्टरों तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों को प्रत्येक दशा में संक्रमण से बचाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं.योगी ने कहा कि घर-घर डिलीवरी में लगे लोगों की भी जांच की जाए. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यह लोग मास्क आदि लगाकर सामग्री की आपूर्ति करें. बाहर से आने वालों को हर हाल में पृथक किया जाए। अधिक से अधिक लोगों को ट्रैक करते हुए जांच की जाए. कोरोना संदिग्ध लोगों की अनिवार्य रूप से जांच करायी जाए। कई नमूनों की एक साथ जांच को प्रोत्साहित किया जाए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: TB लैब की मशीनों से यूपी में अब जांच शुरू एक घंटे में ही मिलेंगे नतीजे
Next: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 18 हजार के पार 590 लोगों की मौत

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 17 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 17 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.