Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के जरिए एक शख्स हुआ ठीक
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के जरिए एक शख्स हुआ ठीक

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

भारत में प्लाजमा थेरेपी से ठीक होने का पहला मामला सामने आया है. कोविड-19 बीमारी को प्लाजमा थेरेपी के जरिए मात देनेवाला शख्स दिल्ली का है. 4 अप्रैल को 49 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. उसके बाद साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया कोरोना वायरस से संक्रमित शख्स को पहले बुखार और सांस संबंधी शिकायतें हुईं. उसके बाद न्यूमोनिया का लक्षण जाहिर होने के बाद धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने होने लगी. चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा. जब उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो प्लाजमा थेरेपी का विकल्प अपनाने का फैसला लिया गया.

परिजनों ने प्लाजमा डोनर को ढूंढा. महिला डोनर तीन सप्ताह पहले ही कोविड-19 को मात देकर ठीक हुई थी. कई तरह की जांच के बाद महिला डोनर को प्लाजमा डोनेट करने की इजाजत मिली. मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर संदीप बुद्धिराजा ने कहा हमें खुशी है मरीज के इलाज में थेरेपी काम कर गई. इससे एक नए इलाज की उम्मीद का दरवाजा चुनौतीपूर्ण समय में खुला है. फिर भी हमारा मानना है प्लाजमा थेरेपी जादुई छड़ी नहीं है उन्होंने बताया कि साकेत में मैक्स अस्पताल में मरीज के इलाज दौरान कई अन्य प्रोटोकॉल का पालन किया गया. कहा जा सकता है उसके तेजी से ठीक होने के पीछे प्लाजमा थेरेपी काम कर गई.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी
Next: बेमौसम बारिश ने किसानों की तोड़ी कमर..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.