Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कश्मीर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराए चार आतंकी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

दक्षिण कश्मीर में लगातार तीसरे दिन भी आतंक पर प्रहार जारी रहा। रविवार देर शाम जिला कुलगाम के अस्थल क्षेत्र में करीब चार घंटे चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान एक मेजर के घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। कश्‍मीर जोन पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने संयुक्‍त रूप से भाग लिया। आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों ने देर शाम को अस्थल और चेहलान में सेना की नौ राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी गश्त कर रही थी। वहीं, छिपे आतंकियों ने अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने अपने को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस का विशेष अभियान दल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने संयुक्त रूप से आतंकियों को घेर लिया। 10 बजे पहले दो आतंकी और उसके आधे घंटे बाद दो और आतंकी मार गिराए गए। इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

सेना प्रमुख जवानों को दुश्मन की नापाक हरकतों का करारा जवाब देने का निर्देश पहले ही दे चुके हैं। हाल ही में सेना ने पाकिस्‍तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुधनियाल इलाके में आतंकियों के लॉन्चिंग पैड तबाह कर दिए थे। सेना ने केरन सेक्‍टर में एक अप्रैल को घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को भी मौत के घाट भी उतार दिया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी का तीसरी बार देश भर के CM के साथ मंथन आज
Next: दिल्ली में प्लाजमा थेरेपी के जरिए एक शख्स हुआ ठीक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.