Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या आप सभी जानते है कोरोना वायरस के नए लक्षणों के बारे में। ….
  • Uncategorized

क्या आप सभी जानते है कोरोना वायरस के नए लक्षणों के बारे में। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
73545810

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. दुनियाभर वैज्ञानिक कोरोना वायरस के लक्षण का पता लगाने और उसका उपाय तलाशने की जुगत में दिन रात एक कर रहे हैं. कोरोना वायरस की त्रासदी के बीच अब अमेरिका की शीर्ष मेडिकल वॉचडॉग ने इस महामारी के नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है. रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र या सीडीसी जो दुनियाभर के लैब में मिल रहे कोरोना वायरस के लक्षण पर नजर रखती है उसने कोरोना के नए ​लक्षणों के बारे में जानकारी दी है.

सीडीसी ने अपनी वेबसाइट के जरिये दुनिया को कोरोना के नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है. इसमें कोरोना के हल्के लक्षण से लेकर गंभीर बीमारी तक के बारे में बताया गया है. यह सभी लक्षण वायरस के संपर्क में आने के दो से 14 दिनों के भीतर दिखाई देने लगता है. सीडीसी के मुताबिक नए लक्षणों में ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द ओर स्वाद या गंध का न आना शामिल हैं. इन सभी नए लक्षणों को अभी तक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी लिस्ट में शामिल नहीं किया है.

डब्ल्यूएचओ ने COVID-19 के जिन लक्षणों के बारे में अभी तक जानकारी दी है उनमें बुखार, सूखी खांसी, थकान, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना, गले में खराश और दस्त आने का उल्लेख किया गया है. सीडीसी और डब्ल्यूएचओ दोनों वेबसाइटों पर पहले से ही बताए गए लक्षण में बुखार, खांसी, सांस की तकलीफ को शामिल किया गया था.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोकने के लिए तमिलनाडु बॉर्डर पर बनाई दीवार
Next: दिल्ली के फाइव स्टार होटल के मालिक गरीबों के लिए बना रहे खाना

Related Stories

  • Uncategorized

बिजली संकट दूर करने के लिए विधायक ने मंत्री से की मुलाकात

Sarvoday Times 4 months ago 0
_ (9)
  • Uncategorized

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम, वाराणसी में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में सम्मिलत हुए

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (1)
  • Uncategorized

कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के निर्देश

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.