Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोकने के लिए तमिलनाडु बॉर्डर पर बनाई दीवार
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को रोकने के लिए तमिलनाडु बॉर्डर पर बनाई दीवार

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
tn-border-jpg_710x400xt

देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच प्रवासी लगातार अपने-अपने राज्यों में जाने की कोशिश में लगे हैं. राज्यों के बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पैदल जाते लोगों को भी देखा जा सकता है. इस बीच देश के बड़े हॉटस्पॉट में से एक तमिलनाडु ने भी अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. तमिलनाडु में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1900 हो चुकी है. वहीं तमिलनाडु सरकार ने तीन दिन का सख्त लॉकडाउन रखा है. जिसमें नियमों को और भी सख्त किया गया है तमिलनाडु में लोगों के अवैध आगमन को रोकने के लिए आंध्र प्रदेश के साथ लगी सीमा पर दो दूरस्थ चौकियों पर अस्थायी दीवारें बनाई गई हैं. आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित सिनागुंडा और पोन्नई में कंक्रीट के खोखले ब्लॉकों से बनी दीवारें बनाई गई हैं.

यह मुख्य रूप से प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों के अनधिकृत प्रवेश की जांच के लिए है जो बिना किसी वैध अनुमति के तमिलनाडु में प्रवेश करने के लिए बसों एवं अन्य वाहनों का उपयोग करते हैं कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधों को देखते हुए, अन्य राज्यों की सरकारें भी लोगों को कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं. कुछ लोगों को वाहन मिल जा रहे हैं और वे उनका इस्तेमाल कर सिनागुंडा जैसे दुर्गम स्थानों की क्रॉसिंग पार करते हुए तमिलनाडु में घुस रहे हैं. इन दीवारों का मुख्य उद्देश्य लोगों की आवाजाही को रोकना है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्कूलों की फीस को लेकर योगी सरकार का बड़ा एलान नहीं बढ़ेगी फीस
Next: क्या आप सभी जानते है कोरोना वायरस के नए लक्षणों के बारे में। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.