Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आराध्या ने खूबसूरत स्केच बनाकर कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

आराध्या ने खूबसूरत स्केच बनाकर कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capture 8

भारत समेत पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है. देश में पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन लगाया हुआ है. इस बीच हर कोई कोरोना वॉरियर्स को अपनी तरफ से धन्यवाद और सलाम कह रहा है ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या ने भी कोरोना वॉरियर्स का शुक्रिया अदा किया है. दरअसल, ऐश्वर्या ने इंस्टा पर एक स्केच की तस्वीर पोस्ट की है. खास बात ये है कि ये खूबसूरत स्केच किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने ही बनाया है. इसमें कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया गया है. साथ भी उन्हें धन्यवाद भी कहा गया है.आराध्या ने मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर्स, पुलिस, सेना, सफाई कर्मचारी, टीचर्स, मीडिया का इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया है.

इस स्केच में घर पर रहने, मास्क लगाने और साबुन से हाथ धोने की सलाह भी दी गई है. आराध्या बच्चन ने तीन लोगों के स्केच भी बनाए हैं, जो अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और वे खुद हैं. तीनों की तरफ से आराध्या ने कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया है ये स्केच वाकई में बेहद खूबसूरत है. आराध्या के इस टैलेंट को इंस्टा पर शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने लिखा- मेरी डार्लिंग आराध्या का आभार और प्यार. सोशल मीडिया पर आराध्या के इस स्केच को काफी पसंद किया जा रहा है. कई यूजर्स ने आराध्या के इस हिडन टैलेंट की तारीफ की है. बता दें, रविवार को सेना ने भी डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर पुष्पवर्षा की थी. देशभर में इस पुष्पवर्षा की तस्वीरें वायरल हुई थीं.

Post navigation

Previous: जैकलीन और यूलिया संग मिलकर गरीबों की मदद पर निकले सलमान
Next: चाकू से ‘कट गई’ सनी की उंगली, ‘खून’ देख उड़े पति डैनियल के होश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.