Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चाकू से ‘कट गई’ सनी की उंगली, ‘खून’ देख उड़े पति डैनियल के होश
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

चाकू से ‘कट गई’ सनी की उंगली, ‘खून’ देख उड़े पति डैनियल के होश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (19)

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से टच में हैं और लगातार अपनी एक्टिविटीज शेयर करते रहते हैं. लेकिन, बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने फैंस का अलग ही तरीके से एंटरटेन कर रही हैं. हर रोज इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देने के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब भी देती दिखती हैं. लेकिन, इन सबके बीच उनका एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सनी लियोनी ने अपने फैंस के मनोंरजन के लिए इस बार अपने पति डैनियल पर ही एक प्रैंक कर दिया, जिसके बाद उनके पति बुरी तरह घबरा गए.

दरअसल, सनी लियोनी ने पति डैनियल के साथ प्रैंक करते हुए ऐसा दिखाने की कोशिश की, जैसे काम किचन में काम करते हुए उनकी उंगली कट गई. सनी जोर-जोर से चिल्लाकर पति डैनियल वेबर को आवाज देने लगती हैं. जिसके बाद जैसे ही डैनियल किचन में पहुंचते हैं, किचन का हाल देखकर हैरान रह जाते हैं और बुरी तरह डर जाते हैं. डेनियल, सनी को डॉक्टर के पास लेकर जाने के लिए तैयार हो जाते हैं, कि तभी सनी हंसने लगती हैं और यह देखकर उन्हें समझ आता है कि यह सब एक प्रैंक था.

सनी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो के बाद सनी जब इस पर अपने पति की प्रतिक्रिया पूछती हैं, तो वह कहते हैं. मैं काफी सीरियस व्यक्ति हूं और मुझे इस तरह के मजाक अच्छे नहीं लगते. मुझे यह खुद पर तो क्या किसी दूसरे पर भी अच्छा नहीं लगता. लेकिन, अगर आप रेटिंग के बारे में जानना चाहती हैं तो मैं इसे जीरो रेटिंग दूंगा, क्योंकि यह मेरे ऊपर किया गया है.बता दें यह पहली बार नहीं है, जब सनी ने इस तरह का कोई प्रैंक किया हो. अक्सर ही उनके शूटिंग सैट से भी ऐसे वीडियोज सामने आते रहे हैं, जिसमें सनी अपने को-स्टार्स और क्रू मैंबर्स के साथ मस्ती-मजाक करती दिखाई देती रहती हैं.

Post navigation

Previous: आराध्या ने खूबसूरत स्केच बनाकर कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम
Next: भारत ने पाक को चेताया कहा कश्मीर के साथ गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत का हिस्सा फौरन करें खाली

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.