Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • SITAPUR: जिले में तजियेदारी का जुलूस निकालते समय विवाद हो गया, जाने पुरा मामला
  • राज्य

SITAPUR: जिले में तजियेदारी का जुलूस निकालते समय विवाद हो गया, जाने पुरा मामला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
bigstock-Police-law-steel-handcuffs-arr-35095877

रविवार रात करीब 11 बजे कमलापुर क्षेत्र के फत्तेपुर, गवाहियां और बैकुंठापुर के तजियेदार आठवीं मोहर्रम का जुलूस मातम करते हुए महोली पुल तक लेकर पहुंचे। यहां पर तजियेदारों ने मजलिस पढ़ी।  पुलिस से हुई कहासुनी के बाद रविवार देर रात बवाल हुआ। ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर पथराव किये जाने का आरोप है। एएसपी का कहना है कि कमलापुर इलाके में तजियेदार मातम करते हुए मुख्य मार्ग से हटकर धान की फसल को नुकसान पहुंचाकर निकल रहे थे। इसका विरोध पुलिस ने किया तो पुलिस पर पथराव किया गया।

हल्का बल प्रयोग करते हुए 34 लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। हालांकि पुलिस ने लाठीचार्ज से इनकार किया है। एएसपी का कहना है कि पुलिस पर पथराव कर फसल का नुकसान पहुंचाने वाले 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि एक साल पहले भी इसी तरह की स्थिति सामने आई थी, जिससे खेत की फसल का नुकसान हुआ था। इस बार ऐसा न हो, इसलिए पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम सिधौली ने सहमति भी कराई थी। फिलहाल इलाके में स्थित सामान्य है। गांव में पुलिस और पीएसी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात कर दी गई है।

कमलापुर सहित दो थानों की पुलिस तजियेदारों के साथ थी। एएसपी एमपी सिंह का कहना है कि संख्या में करीब 200 से अधिक लोग वापस लौटते समय मुख्य मार्ग से न होकर खेत से होकर गुजरने लगे। खेत मे लगी धान की फसल का नुकसान होता देख हमराह पुलिस ने मना किया। बस इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। वहीं तजियेदारो का आरोप है कि थाने के सिपाहियों द्वारा गांव के बच्चों से अभद्रता की गई, इसी को लेकर विवाद बढ़ा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीजा ने साली से प्रेम विवाह करने के बाद उसकी हत्या करने के बाद शव को सेपटिक टैंक में फेंका
Next: Madhya pradesh: के इंदौर जिले में शुल्क मांगे जाने पर B.J.P नेता ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.