Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 54 हजार बेड तैयार करने वाला पहला राज्य बना यूपी
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 54 हजार बेड तैयार करने वाला पहला राज्य बना यूपी

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

वैश्विक महामरी कोरोना वायरस के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन टीम-11 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. सबसे खास बात है कि कोरोना के इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में सबसे ज्यादा 54,000 बेड तैयार करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है. वहीं प्रदेश के हर जिले में वेंटिलेटर की बेहतर सुविधा मुहैया कराने में भी यूपी इकलौता पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ.बता दें कि कोरोना का पहला केस तीन मार्च को आया था, तब यूपी के 36 जिलों में नहीं थी वेंटिलेंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी. महज दो महीनों के भीतर योगी सरकार ने हर जिले को वेंटिलेटर मुहैया कराया.

वहीं सीएम योगी ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि हर कोरोना मरीज की निगरानी खुद करें. योगी ने कहा कि डाॅक्टरों के सामने अपनी सेवा से समाज का दिल जीतने का अवसर, इसलिए संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा व देखभाल करें.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि हर एमएसएमई में रोजगार का एक अतिरिक्त अवसर पैदा किया जाय. मालूम हो कि प्रदेश में फिलहाल एमएसएमई की 90 लाख इकाइयां भी हैं. नयी लगने वाली इकाईयों के लिए पर्यावरण के साथ सभी तरह के अनापत्ति प्रमाणपत्रों के नियमों को सरल किया जाएगा. पारदर्शिता के लिए ये सारे प्रमाणपत्र सिंगल विंडो सिस्टम से तय समय में मिलेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने बदला अपना मिजाज आंधी के साथ बारिश
Next: एयर इंडिया के फ्लाइट से लगभग 182 लोग पहुंचे लखनऊ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.