Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • संडे को तेज आंधी के साथ हुई बारिश, 40 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

संडे को तेज आंधी के साथ हुई बारिश, 40 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (9)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश से 40 लोगों की मौत हो गई। आसमान में घिरे घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खम्भे उखड़ गए। लखनऊ में दो लोगों की जान गई है। लखनऊ की फलपट्टी में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने जिलाधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दी जाए आंधी-पानी से सहारनपुर में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

राहत आयुक्त ने 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, एटा, हाथरस, कासंगज, जालौन, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, कन्नौज, अलीगढ़, मऊ, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, चित्रकूट, पीलीभीत, बलिया, फतेहपुर, बदायूं, हरदोई में आंधी, तूफान व बारिश की रिपोर्ट मिली है अगले दो दिन पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। तीसरे दिन पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। मध्य पाकिस्तान के ऊपर केन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग चर्चा आज,लॉकडाउन-कोरोना संकट पर होगी बातचीत
Next: वित्त मंत्री की सरकारी क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ होने वाली बैठक टली

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.