Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 20 लाख करोड़ के पैकेज के बटवारे का शाम 4 बजे एलान करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीताारमण
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

20 लाख करोड़ के पैकेज के बटवारे का शाम 4 बजे एलान करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीताारमण

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (28)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के विभिन्न सेक्टर्स को संजीवनी देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की जो देश की जीडीपी का 10 फीसदी है. इस घोषित सबसे बड़े राहत पैकेज पर जानते हैं क्या हैं अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों की क्या है राय..सीएलएसए-SMEs को टैक्स से राहत मिल सकती है. इसमें मैन्युफैक्चरिंग और निवेश बढ़ाने पर फोकस होगा. वहीं इस साल 1.50 प्रतिशत रेट कट की उम्मीद है वहीं निवेश बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है.

1-किसानों के लिए क्या होगा खास- पीएम ने कहा, पिछले 6 साल में जो रिफॉर्म हुए, उनके चलते आज भारत की अर्थव्यवस्था अधिक सक्षम व समर्थ बनी है. रिफॉर्म्स के दायरे को व्यापक करते हुए नई हाइट पर ले जाना है. ये रिफॉर्म खेती से भी जुड़े होंगे ताकि किसान सशक्त हो और भविष्य में कोरोना संकट जैसी किसी अन्य आपदा में खेती के कामकाजों पर कम असर हो. समय की मांग है कि भारत हर स्पर्धा में जीते, ग्लोबल सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका निभाए. इसे देखते हुए आर्थिक पैकेज में कई प्रावधान हैं.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार, पीएम किसान सम्मान योजना के विस्तार पर फैसला हो सकता है. इसके अलावा किसानों की आमदनी बढ़ाने को लेकर भी ऐलान होने की उम्मीद है.

2-छोटे उद्योगों के लिए आ सकती है सौगात- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए, इस पैकेज में Land, Labour, Liquidity और Laws, सभी पर बल दिया गया है. ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है. जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है. ये आर्थिक पैकेज देश के उस श्रमिक के लिए है, देश के उस किसान के लिए है जो हर स्थिति, हर मौसम में देशवासियों के लिए दिन रात परिश्रम कर रहा है.

3-नौकरी पेशा के लिए भी हो सकती है बड़ी घोषणा- ये आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से टैक्स देता है, देश के विकास में अपना योगदान देता है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या अमेरिका में अगर पाबंदियां हटाई गईं तो ज्यादा मौत और आर्थिक नुकसान देखने को मिलेगा ??
Next: दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी 9 राजधानी स्पेशल करीब 12 हज़ार लोग यात्रा करेंगे

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.