Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी 9 राजधानी स्पेशल करीब 12 हज़ार लोग यात्रा करेंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी 9 राजधानी स्पेशल करीब 12 हज़ार लोग यात्रा करेंगे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
unnamed (1)

लॉकडाउन के दौरान भी 12 मई से देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है. आज 9 राजधानी स्पेशल ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से रवाना की जाएंगी. रेलवे के जानकारों की मानें तो आज करीब 12 हज़ार लोग यात्रा करेंगे. सभी ट्रेनों में जगह फुल हो चुकी है. स्टेशन पहुंचे सभी यात्री मास्क लगाए हुए हैं. नियमों का पालन करते हुए स्टेशन के अंदर दाखिल हो रहे हैं. मंगलवार को नई दिल्ली स्टेशन से 3 स्पेशल ट्रेनें रवाना की गई थीं. वहीं दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई गई थी. आज सबसे पहले तिरुवनंतपुरम को जाने वाली ट्रेन रवाना की गई.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आज जो 9 राजधानी स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएंगी वो इस तरह से हैं. तिरुवनंतपुरम, मुंबई, चेन्नई, रांची, राजेंद्र नगर, अहमदाबाद, डिब्रूगढ़, जम्मू और हावड़ा के लिए स्पेशल राजधानी ट्रेन रवाना की जाएंगी.

वहीं रेलवे विभाग नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड कम करने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलाने पर विचार कर रहा है.बेशक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आम यात्रियों और श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई हैं. बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में मजदूर अपने-अपने घर जाने के लिए बसों की उम्मीद में यहां-वहां जमा होते रहते हैं. बड़ी संख्या में मजदूर आनंद विहार बस अड्डे और रेलवे स्टेशन भी पहुंच रहे हैं. जबकि यहां से कोई भी बस और ट्रेन नहीं चल रही है. दिल्ली पुलिस के डीसीपी जसमीत सिंह ने खुद आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी तरह की अफवाह में न आए कि आनंद विहार से बस या ट्रेन चल रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 20 लाख करोड़ के पैकेज के बटवारे का शाम 4 बजे एलान करेंगी वित्तमंत्री निर्मला सीताारमण
Next: आजमगढ़ जिला अस्पताल के क्वारेटाइन सेंटर से दो लोग हुए फरार

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.