Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पायनियर मांटेसरी स्कूल के संस्थापक स्व प्रो पूरनसिंह की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ आशियाना स्थित एल्डिको शाखा के पायनियर मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस
  • राज्य

पायनियर मांटेसरी स्कूल के संस्थापक स्व प्रो पूरनसिंह की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ आशियाना स्थित एल्डिको शाखा के पायनियर मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
70349580_1392744850878611_5485475962084655104_n (1)

पायनियर मांटेसरी स्कूल के संस्थापक स्व प्रो पूरनसिंह की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ आशियाना स्थित एल्डिको शाखा के पायनियर मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस समारोह जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मेयर संयुक्ता भाटिया के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर स्व पूरनसिंह जी के जीवन पर उनसे सम्बन्धित महान कृत्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म ज्योतिपुंज रिलीज की गई, एवं सहदेव जी द्वारा लिखित उनकी जीवनगाथा एवं कृत्यों पर आधारित पुस्तक कर्मयोगी का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ . दिनेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि लखनऊ मेयर सयुक्ता भाटिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक इ० बृजेंद्र सिंह के द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर किया।कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम गणेश वंदना से हुई।

तत्पश्चात सत्यप्रेमी नगर की शाखा के द्वारा भाव – विभोर करने वाला नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मेयर सयुक्ता भाटिया ने अपने उद्बोधन में अत्यन्त साधारण परिवार में जन्म लेकर समाज की भलाई के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाले प्रोफेसर पूरनसिंह जी को एक सच्चा कर्मयोगी बताया । इस अवसर पर पायनियर माण्टेसरी इण्टर कॉलेज की सभी यू०पी० बोर्ड एवं सी0बी०एस०ई० बोर्ड की शाखाओं के प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले लगभग 25 विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा नकद धनराशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ . दिनेश शर्मा ने स्व पूरनसिंह के महान कृत्यों को याद किया एवं पायनियर मॉण्टेसरी स्कूल में बिताये हुए अपने स्कूली दिनों को यादें साझा की। कार्यक्रम का समापन एल्डिको शाखा की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यअतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर विदा किया गया।

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे सिपाही को बाइक सवार दो बदमाशों ने पेट में गोली मार दी
Next: GHAZIPUR: बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.