Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • GHAZIPUR: बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया
  • राज्य

GHAZIPUR: बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
th (1)

सिपाही के घायल होने से बदमाश फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक बाइक और एक पिस्टल बरामद की है। घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। ( S.P.R.A ) चंद्र प्रकाश शुक्ला के अनुसार बीती रात क्षेत्र के मियना के पास चार बदमाशों ने एक बाइक लूट ली और भड़सर की तरफ भागने लगे। थोड़ी ही देर में दुल्लहपुर, मरदह और बिरनो की पुलिस टीम ने बदमाशों को कछुहरा पुलिया के पास घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

एक गोली मरदह थाने के सिपाही विक्रम सिंह के हाथ में लगी। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ( S.P ) ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर उस इलाके से गुजरने वाले मोबाइल फोन और क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पर फायरिंग करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक सिपाही ने डंडे से प्रहार कर एक बदमाश को घायल भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक छोड़कर पैदल ही भाग गया। सूचना के बाद जिले के सभी थानों को अलर्ट करते हुए पूरी रात पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

Post navigation

Previous: पायनियर मांटेसरी स्कूल के संस्थापक स्व प्रो पूरनसिंह की प्रतिमा का अनावरण लखनऊ आशियाना स्थित एल्डिको शाखा के पायनियर मांटेसरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस
Next: अगर आप भी कुत्तों के शौकीन हैं तो आपके लिए एक खबर है, जाने क्या है ख़बर

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.