Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी में पटरी दुकानदारों को 10 हजार का लोन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी में पटरी दुकानदारों को 10 हजार का लोन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू

Ranjeet Gupta 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
streetvendor_2111842_835x547-m

पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक पैकेज में शहरी क्षेत्रों में पटरी, रेहड़ी व्यापारियों को 10 हजार रुपये तक का लोन देने का ऐलान किया गया है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार इस जमीन तक पहुंचाने में जुट गई है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार टीम-11 की बैठक में लोन आसानी से व्यापारियों को मिले, इसकी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं.टीम-11 की बैठक में अफसरों ने सीएम को बताया कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान अब तक 8.41 लाख पटरी व्यवसायियों को पहले ही 1000 रूपये का भरण पोषण भत्ता दिया जा चुका है. यही नहीं इन्हें सरकार की तरफ से निशुल्क खाद्यान्न भी दिया गया है. सरकार की तरफ से लगातार सर्वे के जरिए पटरी व्यवसायियों को तलाश की जा रही है और उन्हें भरण पोषण भत्ता व निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है.

ये भरण पोषण भत्ता सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है.वहीं अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपी में देश के सबसे ज्यादा 12.5 लाख की क्षमता के क्वारेंटाइन सेंटर तैयार हैं. प्रतिदिन 12 से 15 लाख फूड पैकेट भी वितरित हो रहे हैं. लोगों को क्वारेंटाइन सेंटरों व घरों तक पहुंचाने के लिए 10 हजार से ज्यादा बसें लगाई गई हैं. बसों में नि:शुल्क यात्रा के साथ ही हर व्यक्तिक को भोजन और पानी दिया जा रहा है. क्वारेंटाइन सेंटरों में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत होम क्वारेंटाइन भेजते समय भी कामगारों व श्रमिकों को मुफ्त खाद्यान्न पैकेट और भरण पोषण भत्ता सरकार दे रही है. सीएम के खास निर्देश हैं कि बड़ी संख्या के बावजूद किसी भी श्रमिकों व कामगारों को कोई परेशानी न होने दी जाए.

Post navigation

Previous: क्या लॉक डाउन 4 में लखनऊ के लोगों को मिलेगी कुछ रियायत यहां देखें कौन सी दुकानें खुलेंगी। ….
Next: कोरोना संकट के बीच दिल्ली में भूकंप के झटके चौथी बार हिली धरती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.