Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जान जोखिम में डाल नदी के रास्ते पलायन करते सैकड़ों मजदूर
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जान जोखिम में डाल नदी के रास्ते पलायन करते सैकड़ों मजदूर

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (4)

आपने सड़क के रास्ते मजदूरों का पलायन देखा. फिर रेल की पटरियों पर पैदल चलते मजदूर देखे. अब देश के मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर नदियों के रास्ते पलायन करने पर मजबूर हैं. हरियाणा के यमुनानगर और यूपी के बागपत में गांव वापस जाने के लिए सैकड़ों मजदूर जान जोखिम में डालकर यमुना नदी पार कर रहे हैं मजबूरी, लाचारी, भूख और घर लौटने की चाह क्या होती है इसका अंदाजा मजदूरों के हालात से लगाया जा सकता है. हरियाणा के यमुनानगर में सैंकड़ों की संख्या में मजदूर अपना सामान सिर पर रखकर यमुना नदी के रास्ते पलायन करने पर मजबूर हैं. इन मजदूरों के साथ महिलाएं और बच्चे भी हैं. कुछ मजदूर साइकिल हाथ में उठाकर यमुना नदी को पार कर रहे हैं. नदी पार करते समय मजदूरों की जान भी जा सकती है लेकिन इसकी परवाह किए बिना ये इसे पार कर रहे हैं.

ज्यादातर मजदूर बिहार के हैं. हरियाणा के यमुनानगर से बिहार का रास्ता करीब 1400 किलोमीटर का है. ये सोचना कितना असंभव लगता है कि इस लंबे रास्ते को पैदल या साइकिल से तय किया जा सकता है. लेकिन इन मजदूरों ने इस चुनौती को स्वीकार किया है. भूखे प्यासे इन मजदूरों के पास दूसरा कोई रास्ता भी तो नहीं है. बिहार के ये मजदूर अपनी राज्य सरकार से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं. ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं कि इन्हें बीच रास्ते में मरने के लिए क्यों छोड़ दिया गया.मजदूरों ने हिमाचल से हरियाणा तक का सफर पैदल तय किया. फिर यमुना नदी के रास्ते ये लोग यूपी के बागपत आ गए. वो इसलिए कि किसी ना कहा कि बागपत से सरकारी बसें मिलेंगी. नदी से पलायन करते इन मजदूरों को अब पुलिस वापिस भेज रही है. नदी के रास्ते ही पुलिस ने इन मजदूरों को वापस लौटा दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान कहा हम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं मिलकर शत्रु को हराएंगे
Next: बच्चे को नंगे पैर देख RPF जवान ने पहनाई चप्पल

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.