Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान कहा हम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं मिलकर शत्रु को हराएंगे
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

डोनाल्‍ड ट्रंप का बयान कहा हम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं मिलकर शत्रु को हराएंगे

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां Covid-19 संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर करीब 85 हजार के करीब पहुंच गया है. इस तरह भारत संक्रमितों के मामले में चीन से आगे निकल गया है. दुनिया भर में जारी कोरोना संकट के बीच रिश्ते भी बन और बिगड़ रहे हैं. एक तरफ जहां अमेरिका की तरफ से चीन पर लगातार इस बीमारी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में अपने दोस्तों को वेंटिलेटर दान करेगा. हम भारत के साथ और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं. इस महामारी को लेकर हम टीका विकास पर भी सहयोग कर रहे हैं. हम मिलकर अदृश्य शत्रु को हरा देंगे

गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा भेजा था. अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड टंप की ओर से भारत को मलेरियारोधी दवाओं के अमेरिका के निर्यात करने संबंधी ‘चेतावनी’ के बाद सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने कहा था कि कोविड-19 के प्रभाव को देखते हुए हमारा हमेशा से यह मानना रहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इस मामले में मजबूत एकता और सहयोग दिखाना चाहिए.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा,24 मजदूरों की मौत
Next: जान जोखिम में डाल नदी के रास्ते पलायन करते सैकड़ों मजदूर

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.