Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बच्चे को नंगे पैर देख RPF जवान ने पहनाई चप्पल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बच्चे को नंगे पैर देख RPF जवान ने पहनाई चप्पल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. हजारों की संख्या में मजदूर हर दिन अपने गांव लौट रहे हैं. इनमें से कुछ मजदूरों की दशा काफी खराब होती है. इनकी दशा देख हर किसी का दिल पसीज जाता है. मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नंगे पैर उतरे ऐसे ही एक बच्चे को देखकर आरपीएफ के एक जवान का दिल पसीज गया आरपीएफ के जवान उस बच्चे को रोका और खुद ही उसे चप्पल पहनाई. इसके बाद बच्चा अपने परिवार के साथ आगे चला गया. इस पूरे वाक्या का वीडियो रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया है रेल मंत्री ने वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा की कोरोना संकट में स्टेशनों पर तैनात हमारे RPF के जवान यात्रियों की सेवा व सुरक्षा में दिन रात जुटे हैं. ऐसे ही जबलपुर स्टेशन पर श्रमिक के बालक को नंगे पैर देखकर RPF जवान ने मानवीयता दिखाते हुए एक जोड़ी चप्पल दिलाई. मुझे गर्व है कि हमारे जवान सेवा भाव से ड्यूटी का पालन कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने का काम जारी है. अब तक ऐसे लगभग साढ़े तीन लाख मजदूरों वापस जाया जा चुका है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, प्रदेश में अभी तक तीन लाख 39 हजार मजदूरों को दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश लाया गया है. वहीं दूसरे प्रदेशों के मजदूरों को भी राज्य की सीमा पर छुड़वाया जा रहा है. इस काम में कुल 10 हजार बसें लगाई गई हैं. साथ ही 77 ट्रेनें भी मध्य प्रदेश आ चुकी हैं. ट्रेनों के लिए पांच करोड़ रुपये रेलवे को जमा करवाए गए हैं, वहीं बसों पर एक करोड़ रुपये प्रतिदिन व्यय किए जा रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जान जोखिम में डाल नदी के रास्ते पलायन करते सैकड़ों मजदूर
Next: दिल्ली सरकार को शराब पर कोरोना शुल्क लगाने से हुई 70 करोड़ की कमाई

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 14 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 15 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.