Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली,गुरुग्राम बॉर्डर के पास हुआ हंगामा सीमा पार करने से रोकने पर लोगों ने किया पथराव
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

दिल्ली,गुरुग्राम बॉर्डर के पास हुआ हंगामा सीमा पार करने से रोकने पर लोगों ने किया पथराव

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से बड़ी खबर आई है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पालम विहार में लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया क्योंकि पुलिस लोगों को दिल्ली से गुरुग्राम आने से रोक रही थी. लोग बॉर्डर पार करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पत्थर बरसा दिए पालम विहार दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से बिलकुल सटा हुआ इलाका है और नाके पर पुलिस ने दिल्ली से हरियाणा आने वालों लोगों को बॉर्डर पार करने से रोक दिया.

इसके बाद वहां हंगामा हो गया और लोगों ने पत्थरबाजी कर दी दरअसल सरकारों ने जो नई गाइडलाइंस जारी की है उसके बाद लोगों में असमंजस फैल गया है और लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि किस तरह के वाहनों को छूट मिली है और और कौन-कौन किस तरह से किसी दूसरे राज्य में जा सकता है. दो राज्यों के बीच ट्रांसपोर्ट किस तरह होगा इसको लेकर भी अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है इसके अलावा आज सुबह दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में ट्रैफिक देखा गया और गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं बता दें कि लॉकडाउन के चौथे चरण में कई तरह की छूट दी गईं हैं और लोगों को ऑफिस आने-जाने की इजाजत भी मिल गई है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से महाराष्ट्र में रेड और नॉन रेड जोन में खुलेंगी दुकानें। …
Next: प्रयागराज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला। ..

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 1 day ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.