Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रयागराज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला। ..
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

प्रयागराज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अनूठा फार्मूला। ..

Ranjeet Gupta 6 years ago 0 comments
download (5)

कोरोना के खिलाफ जंग में सोशल डिस्टेंसिंग एक बड़ा हथियार है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को जागरूक करने और इस पर सख्ती से अमल कराने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में सरकारी राशन की सप्लाई करने वाले एक दुकानदार ने जो फार्मूला निकाला है, वह न सिर्फ ख़ासा दिलचस्प है, बल्कि काफी कारगर भी साबित हो रहा है. दुकानदार ने सरकारी राशन पाने की खातिर लम्बी लाइन लगाने वालों के लिए छाता अनिवार्य कर दिया है. छाता सिर्फ साथ लाना ही नहीं है, बल्कि उसे सर पर लगाकर ही लाइन में खड़े होना है.

छाते के ज़रिये कैसे होता है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन यह आपको बताते हैं लॉकडाउन शुरू होने के बाद यूपी सरकार ने जब कार्डधारकों के लिए मुफ्त राशन का एलान किया तो सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रहीं, बल्कि हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी पटकनी पड़ीं. मारामारी कुछ लोग करते थे और उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ता था. ऐसे में संगम नगरी प्रयागराज के राजापुर इलाके में सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले वसीम अहमद ने एक अनूठा फार्मूला ईजाद किया. उन्होंने राशन लेने की खातिर आने वाले सभी कार्डधारकों के लिए छाता अनिवार्य कर दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली,गुरुग्राम बॉर्डर के पास हुआ हंगामा सीमा पार करने से रोकने पर लोगों ने किया पथराव
Next: दिल्ली पुलिस ने दिखाई मानवता बुजुर्ग महिला का किया अंतिम संस्कार

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 24 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.