Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज से महाराष्ट्र में रेड और नॉन रेड जोन में खुलेंगी दुकानें। …
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आज से महाराष्ट्र में रेड और नॉन रेड जोन में खुलेंगी दुकानें। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है. गाइडलाइंस के मुताबिक अब सिर्फ रेड और नॉन रेड जोन होंगे. मुंबई समेत एमएमआरडीए की सभी महानगरपालिका रेड जोन में हैं. नॉन रेड जोन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगे. रेलवे, एयरपोर्ट, मेट्रो सेवा बंद रहेगी.मुंबई महानगर क्षेत्र के नगर निगमों के साथ-साथ पुणे, सोलापुर, औरंगाबाद, मालेगांव, नासिक, धुले, जलगांव, अकोला और अमरावती के नगर निकाय को रेड जोन घोषित गया है. रेड और नॉन-रेड इलाकों में नगरपालिका और जिला प्राधिकारी प्रतिबंधित क्षेत्र बनाएंगे.

नगर आयुक्त और जिला कलेक्टरों के पास आवासीय कॉलोनियों, मुहल्लों, मलिन बस्तियों, इमारतों या भवनों के समूहों, गलियों, वार्डों, पुलिस स्टेशन क्षेत्रों, गांवों या गांवों के छोटे समूहों की पहचान कर वहां प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने की शक्ति होगी. हालांकि, उन्हें बड़े क्षेत्रों जैसे कि एक पूरे तालुका या नगर निगम, को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव से परामर्श करना होगा. प्रतिबंधित क्षेत्रों में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी. इन क्षेत्रों के भीतर और बाहर के आपात चिकित्सा स्थिति और आवश्यक सामानों की आपूर्ति के अलावा लोगों की किसी भी तरह की आवाजाही पर पाबंदी होगी दिशा-निर्देशों के अनुसार इन प्रतिष्ठानों में उत्पादन या वाणिज्यिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है. वहीं, गैर-रेड जोन में किसी भी ऐसी गतिविधि के लिए सरकारी प्राधिकरण से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है, जिसकी सरकार पहले अनुमति दे चुकी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किसान कर्ज माफी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने
Next: दिल्ली,गुरुग्राम बॉर्डर के पास हुआ हंगामा सीमा पार करने से रोकने पर लोगों ने किया पथराव

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 23 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 24 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 24 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.