Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • U.P के गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बालापार में सहेली के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला रेत दिया
  • राज्य

U.P के गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बालापार में सहेली के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला रेत दिया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
th

पत्नी ने सहेली से फोन कर पति को उसके घर बुलाकर घटना का अंजाम दिया। उनके चंगुल से निकल कर किसी प्रकार पति घर से बाहर पहुंचा। घटना की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती पत्नी और उसकी सहेली फरार हो चुकी थीं। पति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद देर रात उसे घर भेज दिया। सहेली ने पत्नी से सुलह कराने का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया।

मंगलवार की शाम को सुनील बाजार गया था। इसी दौरान बालापार में रहने वाली पत्नी की सहेली का उसके मोबाइल पर फोन आया। सहेली ने पत्नी से सुलह कराने का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया। वह बाजार से ही बालापार चला गया। पत्नी की सहेली के घर पहुंचा तो वहां पहले मौजूद मिली। बातचीत के बहाने पत्नी व उसकी सहेली उसे कमरे में ले गईं। वहीं दोनों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया।

इस दौरान पत्नी ने धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर सुनील बाहर आकर सड़क पर गिर गया। चिलुआताल क्षेत्र के ही विशुनपुर गांव के सप्तहिया टोला निवासी राजकिशोर चौहान का पुत्र सुनील विदेश रहता था। वह एक साल से घर पर ही है। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर पत्नी से उनका विवाद हो गया। विवाद के बाद पत्नी दो बच्चों को उसके पास छोड़कर मायके चली गई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड द्वारा विभिन्न केंद्र राज्य केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों राज्य के सार्वजनिक उपक्रम निजी संस्थानों और बैंकों में
Next: बैंक कर्मी को गोली मार के हत्या कर दी

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.