Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बैंक कर्मी को गोली मार के हत्या कर दी
  • राज्य

बैंक कर्मी को गोली मार के हत्या कर दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
th

बताया जाता है कि डॉक्टर लक्ष्मीकांत यादव का पुराना जमीनी विवाद आरोपी इनामिया अपराधी के एक स्थानीय रिश्तेदार से है और रविन्द्र प्रताप सिंह का अक्सर डॉ. लक्ष्मीकांत यादव की क्लीनिक पर आना-जाना होता था।
आशंका जाहिर की जा रही है कि जमीनी विवाद के चलते और रविंद्र प्रताप सिंह के लक्ष्मीकांत के यहां आने-जाने को लेकर आरोपी इनामी अपराधी ने दूसरे शातिर बदमाश के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के चोरमरवा कमालपुर गांव निवासी पूर्व डीआईजी के चचेरे भाई बैंक कर्मी रविंद्र प्रताप सिंह एवं पदुमपुर कस्बे के चिकित्सक डॉ. लक्ष्मीकांत यादव को गोली मारे जाने की घटना के पीछे जमीनी विवाद एवं पिता की मौत का इंतकाम लेने का मामला सामने आ रहा है।

बताया जाता है कि पूर्व डीआईजी के चचेरे भाई के परिजनों ने घटना में जनपद आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक 50 हजार इनामी अपराधी के साथ ही एक अन्य शातिर बदमाश की संलिप्तता बताई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने दो अन्य को साजिश रचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों एवं परिजनों के अनुसार लगभग 35 वर्ष पूर्व आरोपी बदमाश के पिता शातिर अपराधी रामदरश यादव की मौत पुलिस मुठभेड़ में उस समय हो गई थी जब वह चोरमरवा कमालपुर गांव आया था। ग्रामीणों के मुताबिक मुठभेड़ के समय लगभग ढाई घण्टे तक पुलिस एवं शातिर अपराधी के बीच गोली चली थी।

रामदरश का लड़का भी शातिर अपराधी बन गया। वह हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही 50 हजार का इनामी अपराधी भी है।वह अपने पिता की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के लिए  रविन्द्र प्रताप सिंह की भूमिका मानता था और पिछले तीन-चार दिनों से चोरमरा कमालपुर गांव में आकर अपने पिता की हत्या के बाबत लोगों से पूछताछ कर रहा था। घटना के 2 दिन पूर्व भी उसने गांव वालों से पिता की मौत का बदला लेने की बात करते हुए जानकारी ली थी, जिसकी जानकारी डीआईजी के चचेरे भाई ने राजेसुल्तानपुर पुलिस को दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: U.P के गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र के बालापार में सहेली के साथ मिलकर पत्नी ने पति का गला रेत दिया
Next: DELHI: के आईपी पार्क ”इन्द्रप्रस्थ पार्क” में दो युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.