Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी के 20 जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

यूपी के 20 जिलों में आज आंधी और बारिश की संभावना। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
19_02_2020-heavy_rain_news_18_feb

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आंधी-बारिश का जैसा मौसम इस समय उत्तर प्रदेश में बना हुआ है, ऐसा 2 जून तक चलेगा. इस दौरान पूरे यूपी में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर मौसम ठंडा बना रहेगा. इस बीच बीती रात आए आंधी-पानी से कई जिलों में नुकसान भी हुआ है, जिसका डेटा सरकार जुटा रही है प्रदेश में चल रही तपिश तो जाती रही लेकिन, आंधी-बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिले प्रभावित हुए हैं. आगरा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की जारी चेतावनी के मुताबिक 30 मई यानी आज शनिवार को भी पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक कई जगहों पर आंधी-बारिश का ज्यादा जोर रह सकता है.

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. बारिश की भी संभावना जताई है. साथ ही कुछ जगहों पर ओले पड़ने की भी संभावना बताई गई है.बदले मौसम की वजह से प्रदेश से तपिश विदा हो गयी है. शुक्रवार को दर्ज तापमान को देखें तो पता चलता है कि प्रदेश में सिर्फ 3 ही जिले ऐसे थे, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर था. ये जिले इटावा (43.8), बांदा (41) और झांसी (40.6) थे. बाकी किसी भी शहर में पारा 40 तक नहीं चढ़ सका. मुजफ्फरनगर में तो पारा 30 डिग्री तक आ गिरा है. ये सिलसिला जारी रहेगा बता दें कि आंधी-बारिश से आगरा में बहुत नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक किसी दूसरे जिले से नुकसान की कोई सूचना नही आई है. सरकार ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,73,763 हुई, अब तक 4971 की मौत। …
Next: सपा प्रमुख अखिलेश यादव गन्ना किसानों को लेकर उठाये सवाल योगी के मंत्री ने दिया यह जवाब। …

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.