Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल। …
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल। …

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा वक्त में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हैं. अपने छोटे रन-अप और बेहद अलग बॉलिंग एक्शन के कारण उनकी एक खास पहचान है. उनको और भी खास बनाती है उनकी यॉर्कर गेंद, जिससे वो बड़े से बड़े बल्लेबाज को भी चकमा देने में कामयाब होते रहे हैं. इसके बावजूद बुमराह किसी दूसरे गेंदबाज की यॉर्कर को सबसे खतरनाक बताते हैं जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को इस कला का महारथी बताया. बुमराह ने कहा कि इस खेल में मलिंगा की यॉर्कर सबसे ज्यादा खतरनाक है और वो इसका बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं बुमराह से पहले मलिंगा ने भी अपने बेहद अलग एक्शन के कारण दुनिया की नजर अपनी ओर खींची थी और फिर उनकी बेहतरीन यॉर्कर ने श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल कर दिया

बुमराह और मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग की मौजूदा और सबसे ज्यादा 4 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. दोनों ने मिलकर मुंबई को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है इसके अलावा बुमराह ने कोरोनावायरस के बाद क्रिकेट की वापसी पर भी बात की. बुमराह ने बताया कि इतने लंबे ब्रेक के बाद मैदान में वापसी इतनी आसान नहीं होगी. बुमराह ने बताया कि वो हफ्ते में कम से कम 6 दिन ट्रेनिंग जरूर कर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी करने का मौका अभी तक नहीं मिला है. बुमराह ने कहा, मुझे नहीं पता कि जब मैं पहली गेंद डालूंगा तो शरीर कैसी प्रतिक्रिया देगा पिछले साल वर्ल्ड कप और फिर वेस्टइंडीज दौरे के बाद बुमराह पीठ की चोट के कारण काफी वक्त तक टीम से बाहर रहे. उन्होंने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की थी.

Post navigation

Previous: बहराइच में तेंदुए के आतंक से दहशत लोगों का किया जीना मुश्किल 6 लोग घायल। …
Next: मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया में जिलापूर्ति कार्यालय में अचानक छापेमारी करने पहुंचे। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.