Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कर्नाटक में स्कूल खोलने पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कही बड़ी बात। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

कर्नाटक में स्कूल खोलने पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कही बड़ी बात। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
Siddaramaiah

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. लगातार चार चरणों में लगाए जाने के बाद पांचवें चरण में छूट दी जा रही है. ऐसे में जब देश में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 2 लाख के पार जा चुका है राज्य सरकारें स्कूलों को खोलने के बारे में सोच रही हैं लॉकडाउन-5 को अनलॉक-1 नाम दिया गया है. इसी के साथ ही कर्नाटक में राज्य सरकार ने स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में माता-पिता और अभिभावकों से उनकी राय मांगी है. वहीं इस पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा, यह देखते हुए कि वर्तमान में कोरोनो वायरस संक्रमण फैल रहा है. आगे आने वाले दो और महीनों के लिए स्कूलों को फिर से खोलना उचित नहीं होगा सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार को इस संबंध में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेने की सलाह दी है.

इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा जैसा कि कोरोना संक्रमण राज्य में लगातार तेजी से परे फैल रहा है, ऐसे में कम से कम दो और महीनों के लिए स्कूल खोलना उचित नहीं है. मुख्यमंत्री और सुरेश कुमार को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए बता दें कि सुरेश कुमार ने जुलाई में स्कूलों को फिर से खोलने का प्रस्ताव रखा है. जिस पर सिद्धारमैया का कहना है कि मुख्यमंत्री को इस प्रस्ताव का विरोध करने वाले चिंतित अभिभावकों का भी ध्यान देना होगा. अभिभावक अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं. वहीं दूसरी ओर कोरोना तेजी से राज्य में अपने पैर पसार रहा है.बता दें कि राज्य भर में अभिभावकों ने अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की थी. इस बीच शिक्षा मंत्री ने बुधवार को आश्वासन दिया था कि सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं लेगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला बलिया में जिलापूर्ति कार्यालय में अचानक छापेमारी करने पहुंचे। ….
Next: झारखंड और कर्नाटक में भूकंप का झटका महसूस किया तीव्रता 4.7 और 4 ……

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.