Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना को लेकर CM उद्धव ठाकरे बोले- राज्य में जारी रहेगा लॉकडाउन। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना को लेकर CM उद्धव ठाकरे बोले- राज्य में जारी रहेगा लॉकडाउन। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

महाराष्ट्र में मिशन ‘बिगेन अगेन’ के तहत जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. दुकान, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य सेवाओं को सशर्त शुरू किया गया है. इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को हिदायत देते हुए कहा कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया गया, तो दी गई ढील को वापस ले लिया जाएगा. उन्होंने यह बात उस खबर के बाद कही, जब उन्हें जानकारी मिली थी कि बसों में चढ़ने को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.CM उद्धव ठाकरे ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर ऐसा ही चलता रहा तो लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन मुझे विश्वास है कि लोग सरकार के नियमों व दिशा-निर्देशों को सुनेंगे क्योंकि ये उन्हीं की भलाई के लिए हैं

इस दौरान CM ठाकरे ने लोकल ट्रेनों को भी चलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेनें मुंबई की लाइफलाइन हैं. इनके शुरू होने से बसों पर लोड कम हो जाएगा. कोरोना की वजह से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र भी टाल दिया गया है. पहले यह 22 जून से शुरू होना था, लेकिन अब यह 3 अगस्त से शुरू होगा आपको बता दें कि देश में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं. महाराष्ट्र ने कोरोना मामलों को लेकर चीन को पीछे छोड़ दिया है. राज्य में अब तक कोरोना के 94,041 केस सामने आ चुके हैं. 3,438 मरीजों की मौत हुई है. बुधवार को 3,254 नए कोरोना केस सामने आए और 149 लोगों की मौत हुई. अकेले मुंबई में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,667 है. महाराष्ट्र का रिकवरी रेट 47.34 प्रतिशत और मृत्युदर 3.65 प्रतिशत है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आज से बीजेपी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान शुरू करेंगे घर-घर संपर्क। ….
Next: लालू यादव के 73 जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने लिया फैसला कहा आज हम मनाएंगे गरीब सम्मान दिवस। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.