Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज से बीजेपी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान शुरू करेंगे घर-घर संपर्क। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

आज से बीजेपी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान शुरू करेंगे घर-घर संपर्क। ….

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी 11 जून से पूरे प्रदेश में ‘परिवार संपर्क’ अभियान शुरु करेगी. प्रदेश भर में बूथ स्तर पर चलने वाले ‘परिवार संपर्क’ अभियान में पार्टी के दो-दो कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ के मनकामेश्वर वार्ड के बूथ नम्बर 153, बाबूगंज के अंतर्गत घर-घर संपर्क अभियान का शुभारम्भ करेंगे. केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह लाजपतनगर, गाजियाबाद और केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अमौली, फतेहपुर में परिवार संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क करेंगी 11 जून से शुरू हो रहा अभियान 15 जून तक चलेगा. महामंत्री विजय बहादुर पाठक कहते हैं

कि परिवार संपर्क अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र और केन्द्र सरकार- 2 के पहले साल की उपलब्धियों सहित प्रदेश की बीजेपी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों की बुकलेट घर-घर पहुंचायेंगे. साथ ही बीजेपी द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी देते हुए आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जागरूकता का कार्य भी करेंगे. अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला संगठन एवं मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सांसदों, विधायकों केन्द्र और राज्य के मंत्रीगण, विभिन्न आयोगों-निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यों और सभी दायित्वधारी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर परिवार संपर्क कर अभियान में अपनी सहभागिता करेंगे. पार्टी ने तय किया है कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता मास्क लगाकर सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए शासन व प्रशासन के द्वारा बताये गये नियमों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शारीरिक दूरी के साथ परिवार संपर्क का अभियान चलायेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के आने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर,2 जुलाई को कर सकते हैं श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर का शिलान्यास। …
Next: महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा कोरोना को लेकर CM उद्धव ठाकरे बोले- राज्य में जारी रहेगा लॉकडाउन। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.