Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 40 लोगों को छू कर निकल गई मौत,बाल-बाल बचे लोग,जानें पूरा मामला
  • देश
  • राज्य

40 लोगों को छू कर निकल गई मौत,बाल-बाल बचे लोग,जानें पूरा मामला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
accident

राजस्थान के धौलपुर जिले में सोमवार को 40 लोग मौत के मुँह में जाते जाते बच गए। सरमथुरा थाना क्षेत्र के बिजौली गाँव के पास एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया, जिससे बच्चों व महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सरमथुरा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में धौलपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था।

आगरा निवासी घायल तीर्थयात्री ने बताया कि मिनी ट्रक में लगभग 40 लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश के आगरा से राजस्थान के करौली कैलादेवी दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के गाँव बिजौली के पास मिनी ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गयी और व ट्रक का संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क किनारे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।

ट्रक के पलट जाने के कारण उसमें सवार 17 लोग घायल हो गए। उन घायलों को अस्पताल पहुँचाना पड़ा। शेष लोगों को मामूली चोटें आई हैं। एएसआई सुम्मेर सिंह ने बताया है कि हादसे के बाद एनएच 11 बी से क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाया गया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत,शव देखकर बेहोश हो गया भाई
Next: इसरो वैज्ञानिक बताकर पीएचडी छात्रा से की थी शादी, ऐसे सामने आया फ़र्ज़ी वैज्ञानिक का सच

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 14 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 14 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.