Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत,शव देखकर बेहोश हो गया भाई
  • क्राइम
  • राज्य

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दूर जाकर गिरे बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत,शव देखकर बेहोश हो गया भाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
truck bike accident
लखनऊ  : आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना कई परिवारों की खुशियां छीन लेती है।  प्रेम के  परिवार वालों ने कभी नहीं सोचा होगा की उनके परिवार पर एक साथ इतनी बड़ी आपदा आ जाएगी। आपकों बता दें कि काकोरी में अंधे की चौकी के पास रविवार रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय प्रेम और उसके मौसेरे भाई 16 साल के छोटू की मौत हो गई।
हादसे के वक्त बाइक पर बैठा प्रेम का चचेरा भाई पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फ़ौरन ट्रामा सेंटर भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पंकज मलिहाबाद के सैफुलपुर का रहने वाला है। उसकी भाभी सहारा अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को वह उन्नाव के हसनगंज स्थित भोगलामऊ गांव निवासी मौसेरे भाई प्रेम और छोटू के साथ बाइक से खाना लेकर अस्पताल गया था। देर शाम तीनों वहां से मलिहाबाद के लिए निकले थे।

रात करीब साढ़े आठ बजे काकोरी थाना क्षेत्र में अंधे की चौकी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर की वजह से तीनों उछलकर काफी दूर जा गिरे। खून से लथपथ युवकों को तड़पता देख हड़कंप मच गया। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस  ने  घटना स्थल पर पहुँच कर तीनों को अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टर ने प्रेम और छोटू को मृत घोषित कर दिया।

आपकों बता दें कि पंकज की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि ट्रक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था तभी सामने बाइक आ गई। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उधर, हादसे से मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

अस्पताल में शव देखकर बेहोश हो गया भाई

हादसे की जानकारी पाकर पंकज का भाई दीपू अस्पताल पहुंचा तो खुद को संभाल न सका। वह मौसेरे भाई प्रेम और छोटू का शव देखकर बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में दीपू के अलावा कोई अन्य परिवारजन नहीं आया था। दीपू के साथ कुछ परिचित थे जिन्होंने उसे संभाला।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा विधायक के चचेरे भाई समेत चार लोगों की आगरा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक मौत,घर में मातम का माहौल
Next: 40 लोगों को छू कर निकल गई मौत,बाल-बाल बचे लोग,जानें पूरा मामला

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.