Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इसरो वैज्ञानिक बताकर पीएचडी छात्रा से की थी शादी, ऐसे सामने आया फ़र्ज़ी वैज्ञानिक का सच
  • क्राइम
  • राज्य

इसरो वैज्ञानिक बताकर पीएचडी छात्रा से की थी शादी, ऐसे सामने आया फ़र्ज़ी वैज्ञानिक का सच

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
isro scintist fraud

पीएचडी की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उससे नकली इसरो वैज्ञानिक बनकर शादी की है। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है की वह पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उससे दूसरी शादी की। पुलिस का कहना है कि उसके पति के झूठ का पर्दाफाश उसके द्वारा दिया गया नेटफ्लिक्स अकाउंट के जरिए हुआ। उसकी लोकेशन गुरुग्राम में मिली। झूठ का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस को एक अक्टूबर को मिली शिकायत के अनुसार जीतेन्द्र इसरो वैज्ञानिक के नाम पर युवती के परिजनों से मिला और उसके बाद शादी कर ली।आरोपी ने खुद को खड़गपुर से एमटेक डिग्री बताया था। फर्जी दस्तावेज दिखा कर यकीन दिलाया कि वह इसरो ज्वाइन करने से पहले रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में काम कर चुका है। पुलिस ने बताया कि महिला का परिवार शादी से पहले जितेंदर के घर रेवाड़ी में उसके परिजनों से मुलाकात की थी।

मई शादी के बाद आरोपी ने कहा की वह अंतरिक्ष यात्री का प्रशिक्षण लेने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि महिला के पिता जितेंदर को छोड़ने एयरपोर्ट तक गए। अमेरिका से लौटने के बाद आरोपी ने कहा कि नौकरी के लिए बंगलूरू जा रहा है, लेकिन महिला को शक हुआ।

उसने देखा कि जितेंदर नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल गुरुग्राम से कर रहा है। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो जितेंदर ने बताया कि वह बेरोजगार है और पहले से शादीशुदा है। अमेरिका और बंगलूरू भी नहीं गया और पूरे समय गुरुग्राम में रहा। पुलिस ने कहा कि रेवाड़ी में उसके खिलाफ दहेज का केस दर्ज है और पहली पत्नी से तलाक का मामला विचाराधीन है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 40 लोगों को छू कर निकल गई मौत,बाल-बाल बचे लोग,जानें पूरा मामला
Next: रेस्टोरेंट में तेज धमाके के बाद लगी आग, 20 मीटर दूर जाकर गिरा शटर,मचा हड़कंप

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.